फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Yoga and meditation will be absorbed in the district today

आज योग व ध्यान में लीन रहेगा जिला

Tue, 21 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 21 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Yoga and meditation will be absorbed in the district today
विश्व योग दिवस - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यालय समेत कस्बों में शिविर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यालय में लोनिवि के डाक बंगले के निकट, सरस्वती विद्या मंदिर, राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, नगर पालिका पार्क व योग साधना केंद्र में लोगों को योग के बारे में जानकारी दी जाएगी। राठ में सुबह रामलीला मैदान में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट शिविर लगाकर योग दिवस मनाएगा। वहीं गायत्री परिवार भी गायत्री मंदिर परिसर में योग शिविर लगाएगा।

मुख्य ट्रस्टी चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि सुबह 6:30 से 7:30 तक योग शिविर का आयोजन होगा। शिविर में यौगिक क्रियाएं, योगासन, प्राणायाम, प्रज्ञायोग व्यायाम, ध्यान आदि कार्यक्रम संपन्न होंगे। विश्व योग दिवस मंगलवार को बड़े जोर शोर से मनाया जा रहा है। इसके लिए जगह जगह शिविर लगाकर योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं कार्यक्रम को वृहद बनाने के लिए लोग घरों में दस्तक दे रहे हैं। नियमित योग करने से असाध्य रोग भी ठीक हो सकते है। दवा खाकर परेशान कई लोगों नियमित योग अपनाने से अब स्वस्थ हैं। मुख्यालय के रमेड़ी तरौस निवासी स्वामीदीन कुशवाहा (70) ने बताया कि 10 साल पहले उसकी कमर से लेकर पैरों तक भीषण दर्द होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलोपैथिक व आयुर्वेदिक दवाओं का इलाज कराया, मगर कोई लाभ नहीं मिला। हालात ये हो गए कि उसने चारपाई पकड़ ली। वह एक वर्ष से नियमित मुख्यालय के अंबेडकर पार्क  स्थित योग साधना केंद्र में योग कर रहा है। आज वह अपने को पूर्ण स्वस्थ महसूस कर रहा है।


कहा कि इस उम्र में भी वह अपनी दुकान पर बैठकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। मुख्यालय के रमेड़ी निवासी श्यामबिहारी गुप्ता बताते हैं कि सांस की बीमारी होने पर उसने काफी इलाज करवाया। इसके बावजूद जब आराम नहीं मिला तो योग का सहारा लिया। बताया कि वर्ष 2007 से वह बराबर योग कर रहे हैं। योग से इस बीमारी से राहत मिली है। बताया कि आज वह योग साधना केंद्र जाकर अन्य लोगों को योग सिखाने का कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed