फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Yamuna water level rises due to water from Navnera Barrage

Hamirpur News: नवनेरा बैराज के पानी से बढ़ा यमुना का जल स्तर

Fri, 14 Aug 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Yamuna water level rises due to water from Navnera Barrage
फोटो14एचएएमपी 27- यमुना का बढ़ा जल स्तर। संवाद
फोटो14एचएएमपी 27- यमुना का बढ़ा जल स्तर। संवाद
विज्ञापन


यमुना का जल स्तर 95.02 और बेतवा का 93.83 मीटर पर पहुंचासंवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नवनेरा बैराज से छोड़ा गया चार लाख 15 हजार क्यूसेक और ओखला बांध से करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने का असर शहर की यमुना व बेतवा नदी पर दिखने लगा है। दोनों ही नदियों में पांच से सात सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है।

शहर की यमुना नदी में ऊपरी हिस्से मूसलाधार बारिश हो तब जल स्तर बढ़ता है या फिर बैराज से पानी छोड़ने की वजह से बाढ़ आ जाती है। फिलहाल 13 अगस्त को चंबल की सहायक नदी काली सिंध पर बने नवनेरा बेराज से चार लाख 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसी तरह ओखला बांध से 25 हजार क्यूसेक पानी प्रतिदिन छोड़ा जा रहा है। शाम चार बजे यमुना का जल स्तर 94.92 मीटर था जो शाम छह बजे की रिपोर्ट में 95.02 पर पहुंच गया। बेतवा नदी में किसी बांध का पानी नहीं आ रहा लेकिन जब यमुना उफान पर आती है तो बेतवा में पानी लौटने लगता है जिससे जल स्तर बढ़ जाता है। यही वजह है कि बेतवा में शाम छह बजे की रिपोर्ट के मुताबिक 93.83 मीटर रहा। जल स्तर बढ़ने से नदी किनारे अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने नदी में नहाने अनावश्यक किनारे पर न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed