फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Yamuna and Betwa falling water level, drift reduction

यमुना व बेतवा का गिर रहा जलस्तर, बहाव में कमी

Fri, 10 Nov 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 10 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Yamuna and Betwa falling water level, drift reduction
बेतवा नदी के जल में मशीन रखकर जलस्तर नापता कर्मी - फोटो : amar ujala
 केंद्रीय जल आयोग की टीम ने शुक्रवार को यमुना व बेतवा नदियों का जल नापा। गिरते जलस्तर और कम बहाव को लेकर चिंता व्यक्त की। टीम का कहना है कि बहाव और कम हुआ तो पानी गंदा हो जाएगा और मछलियों के मरने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



बरसात के दिनों में औसत से कम बारिश होने पर मुख्यालय से निकली बेतवा व यमुना नदियों का जलस्तर बहुत कम रह गया है। नदियों के जलस्तर कम होने व नदियों के बहाव की रफ्तार धीमी होने से केंद्रीय आयोग विभाग चिंतित है।
विज्ञापन


आयोग के कर्मियों ने बताया कि प्रतिदिन दोनों नदियों का जलस्तर व बहाव मशीन के जरिए मापा जा रहा है। जिसमे जलस्तर में प्रतिदिन आधा से एक सेमी की गिरावट आ रही है। साथ ही बहाव की रफ्तार भी कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बहुत ही चिंता की बात है। आयोग के जेई संदीप ने बताया कि नदियों का जलस्तर कम व बहाव की रफ्तार धीमी हो गई तो नदियों का पानी गंदा हो जाएगा और मछलियां मरने लगेगी। शुक्रवार को बेतवा का जलस्तर 89.25 मीटर व नदी का बहाव 9.0 क्यूसेक मापा गया। दोनों नदियों से कई पंप कैनाल भी संचालित हैँ।


जिससे किसानों को खेत सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता है। यदि यही हाल रहा तो सिंचाई का संकट भी किसानों को उठाना पड़ सकता है। नदी का जलस्तर मापते समय हरबिलाश, कुशल सहायक विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed