{"_id":"69d386edfc352c00313d52491252ce46","slug":"women-died-in-an-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में महिला की मौत
अमर उजाला हमीरपुर
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के बेरी- कदौरा मार्ग पर मंगलवार सुबह बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति और पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोेस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जनपद जालौन के थाना कदौरा के मझवार गांव निवासी राजा सिंह, पिता सुदामा और मां फूलकुंवर (48) को बाइक से लेकर कदौरा जा रहा था। बेरी कदौरा मार्ग पर लहरा गांव के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में बाइक पर पीछे बैठी फूलकुंवर ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लहरा गांव के प्रधान मुस्ताक ने बताया कि घटना के बाद उसने थाना पुलिस को सूचना दी। बाइक चालक राजा हेलमेट नहीं लगाए था। थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन