Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman conspired with her husband to commit murder; arrested

Hamirpur News: प्रेमिका ने पति संग रची थी हत्या की साजिश, गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Woman conspired with her husband to commit murder; arrested
फोटो 04 एचएएमपी 27- राठ कोतवाली में हत्यारोपी व उसकी पत्नी। स्रोत: पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राठ (हमीरपुर)। मझगवां थाने के गोहानी गांव में युवक की हत्या की साजिश उसकी प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर रची थी। बुधवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि महिला ने युवक को मिलने के बहाने जंगल में बुलाया था जहां पहले से छुपे बैठे उसके पति ने कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या कर दी थी।
गोहानी गांव निवासी महिपत पाल के बेटे हरिश्चंद्र (22) का शव मंगलवार सुबह घर से करीब दो सौ मीटर दूर जंगल में मिला था। वह सोमवार शाम से लापता था। गले में धारदार हथियार से हमला करने के निशान थे और पास में ही उसका टूटा हुआ मोबाइल पड़ा था। ग्रामीण दबी जुबान से प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कह रहे थे।
विज्ञापन

इसी को आधार बनाकर पुलिस ने जांच की। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में गांव के ही अटल बिहारी व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। अटल बिहारी ने हत्या की बात स्वीकारते हुए कुल्हाड़ी बरामद करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि हरिश्चंद्र का महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति के आपत्ति दर्ज करने पर दंपती ने हत्या की योजना बनाई थी। सोमवार को महिला ने हरिश्चंद्र को फोन पर बताया कि पति खेत गया है और वह जंगल में आ जाए जहां उसने पति को छिपा दिया था। युवक के आने पर अटल बिहारी ने कुल्हाड़ी से वार कर हरिश्चंद्र को मौत के घाट उतार दिया था। प्रेम प्रसंग के साक्ष्य मिटाने के लिए उसका मोबाइल फोन भी कुचल कर फेंक दिया था।

घर में हत्या कर शव फेंकने का आरोप: पिता महिपत का आरोप है कि उसके बेटे को किसी बहाने से आरोपियों ने घर में बुलाया जहां दंपती के साथ ही उनके मां और पिता ने बेटे की हत्या की है। रात में शव को ले जाकर जंगल में फेंक दिया। चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए बुधवार को परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था। मौके पर पहुंचे सीओ ने परिजन को समझाया जिसके बाद डॉ. राहुल सचान व डॉ. अंजुम निरंजन के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed