{"_id":"e04841083d3c0af2f52011f7c259c039","slug":"woman-caught-by-the-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान देने के आई महिला को पुलिस ने पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान देने के आई महिला को पुलिस ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना पुल से छलांग लगाने का प्रयास कर रही अधेड़ महिला की गतिविधियों को वहां मौजूद लोगों ने भांप लिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस उसे अपने साथ कोतवाली ले गई। बाद में महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
कानपुर नगर के खाड़ेपुर गांव स्थित शिवाजी इंटर कालेज के पास रहने वाली महिला माया वर्मा (45) पत्नी राजेंद्र प्रसाद चर्मरोग से पीड़ित है। जिसका इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा है। बीमारी से परेशान महिला गुुरुवार सुबह कानपुर से बस में सवार होकर यमुना पुल के पास उतर गई।
वह करीब दो घंटे तक पुल पर बनी रेलिंग के पास इधर उधर टहलती रही। इस गतिविधि को वहां मौजूद कई लोगों ने काफी देर तक देखा। इसके बाद नागरिकों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिस पर कोतवाली एसआई देवेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और महिला को कोतवाली ले आए।
विज्ञापन
जहां महिला द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजन आए और उसे अपने साथ घर ले गए। परिजनों ने बताया कि महिला बीमार रहती है और दिमागी संतुलन भी सही नहीं है।