{"_id":"61b39d7571df81657e6a1309","slug":"will-have-to-struggle-to-achieve-the-goal-sp-hamirpur-news-knp668864951","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य प्राप्ति के लिए करना होगा कड़ा संषर्घ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य प्राप्ति के लिए करना होगा कड़ा संषर्घ
विज्ञापन
सुमेरपुर के युग चेतना महाविद्यालय में पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित से संवाद करती छात्रा। स
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। युग चेतना महाविद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने छात्र छात्राओं से संवाद कर जीवन में आगे बढ़ने के तौर तरीके बताए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा।
युग चेतना महाविद्यालय में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। कहा कि जीवन के प्रथम 25 साल लक्ष्य तय करने के लिए होते है। अगर इस उम्र में लक्ष्य प्राप्त कर लिया तो शेष जीवन के रास्ते चुनना आसान हो जाते हैं। कहा कि जब बेटा कोई लक्ष्य प्राप्त करता है तो सर्वाधिक खुशी माता-पिता को होती है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि अपने जिले में सर्वाधिक दुर्घटनाएं लापरवाही से होती हैं। ओवरटेक में सावधानी बरतनी चाहिए और दो पहिया चालक हेलमेट व चार पहिया चालक सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। वहीं हेलीकाप्टर हादसे में शहीद हुए सीडीएस विपिन रावत उनकी पत्नी सहित अन्य जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार पांडेय, वरिष्ठ प्रवक्ता अंजना श्रीवास्तव, अनामिका तिवारी, चंदन गुप्ता, राहुल यादव, मोहिनी गुप्ता, प्रद्युम्न कुमार आदि मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने पुलिस अधीक्षक को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
करियर के बारे में पूछे सवाल
छात्रा रेशमा देवी ने कहा कि वह आईपीएस बनना चाहती है, इसके लिए क्या करना चाहिए। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने पढ़ाई पर फोकस करने की बात कहकर उसकी जिज्ञासा शांत की।
छात्र संगम प्रजापति ने कहा पढ़ाई के बाद आईएएस बनने की चाहत रखते हैं। इसके लिए उसने भी जिज्ञासा वश कई तरह के प्रश्न पुलिस अधीक्षक से पूंछे, जिनका उत्तर देकर छात्र को लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया।
,,,,,
छात्र मोहित कुमार ने आर्मी में जाकर देश सेवा करने की बात कही। इसके लिए तैयारी कर प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के गुर पूछे, जिनका पुलिस अधीक्षक ने सरल शब्दों में उत्तर देकर छात्र की जिज्ञासा शांत की।
छात्रा अंतिमा देवी ने कहा कि वह पढ़ लिखकर बड़ा अफसर बनना चाहती है। इसके लिए वह प्रतिदिन विद्यालय समय के अलावा चार से पांच घंटे अतिरिक्त पढ़ाई करती है और लक्ष्य प्राप्ति करके ही रहेगी।

सुमेरपुर के युग चेतना महाविद्यालय में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्रा?- फोटो : HAMIRPUR