{"_id":"bf45ae3b9be0ac0ab20791837aed40f8","slug":"wife-s-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्याकर खुद कर ली आत्महत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्याकर खुद कर ली आत्महत्या
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sun, 08 Mar 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
मुस्करा कस्बे में स्थित चार थोक मोहल्ले में बीती रात एक लोमहर्षक कांड
विज्ञापन
हुआ। चरित्रहीनता के शक में युवक ने पत्नी को हथौड़े से पीट-पीटकर मार
डाला। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस सनसनीखेज घटना की जानकारी
दोपहर बाद पड़ोसियों को तब हुई जब घर के दरवाजे नहीं खुले। सूचना पर
पहुंची पुलिस पड़ोसी के घर से मकान के अंदर घुसी, तो दंपति के शव मिले।
साप्ताहिक बाजार का दिन होने के कारण घटना स्थल पर सैकड़ों की भीड़ जुटी
रही।
कसबा स्थित मोेहल्ला चार थोक शीतला माता मंदिर के पास रामदीन उर्फ मुन्ना यादव रहता है। उसका बड़ा पुत्र अशोक उर्फ पप्पू यादव, पत्नी विनीता (30) और पुत्री काजल (3) व एक वर्षीय बेटे राजाबाबू के साथ रहते थे। जबकि पिता रामदीन अपनी पत्नी और दो पुत्रों भारत व राकेश के साथ खेत में डेरा डालकर खेतीबाड़ी का काम करता है।
होली पर्व की भैयादूज की मध्य रात्रि के समय अशोक ने सोई विनीता के चेहरे पर लोहे के वजनी हथौड़े से ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की जीवन लीला समाप्त करने के बाद पति अशोक यादव ने अपनी डायरी में छोटे भाई भारत को संबोधित करते दो लाइनों का सुसाइट नोट लिखा और खुद फांसी के फंदे में लटककर जान दे दी।
इस लोमहर्षक वारदात की जानकारी पड़ोसियों को नहीं लगी। दोपहर तक दरवाजे न खुलने पर मोहल्ले वालों ने किसी अनहोनी की आशंका पर मेन दरवाजों से अंदर झांक कर देखा तो आंगन में बरामदे के छज्जे के छल्ले से अशोक का शव लटकता दिखा तो लोगों ने आनन-फानन में थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।
इस पर थानाध्यक्ष लाल सिंह यादव पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और एक व्यक्ति को पड़ोसी के मकान से मृतक के मकान में उतारकर दरवाजा खुलवाया। तब पुलिस अंदर पहुंची और घटना का खुलासा हो सका। इस घटना की जानकारी मिलते ही सीओ राठ सीताराम ने भी निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया तो वहां मौजूद डायरी में एक सुसाइड नोट मिला है। जिस पर छोटे
भाई भारत के लिए लिखा है मैं बहुत ज्यादा टेंशन में हूं इसी कारण ऐसा किया है, मेरे बच्चों का ध्यान रखना। मृतक के पिता रामदीन का कहना है कि वह खेत में अपने डेरा में रहता है। कहा कि बेटे और बहू में आपसी टेंशन रहती थी। इस घटना के पीछे वह ज्यादा कुछ कहने की स्थिति नहीं है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या लोग बताते है कि महिला के चालचलन पर शक होने पर दोनों में आपसी तकरार होती रहती थी। अनुमान है कि इसी के चलते यह घटना हुई। फिर भी जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पटाक्षेप कर दिया जाएगा। दोनों शवों का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए राठ भेजा गया।