{"_id":"65720c95c271e0ac7408a369","slug":"when-will-the-death-strings-hanging-over-schools-be-removed-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-5817-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कब हटेंगे स्कूलों के ऊपर से झूल रहे मौत के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कब हटेंगे स्कूलों के ऊपर से झूल रहे मौत के तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर/गहरौली/ कुरारा। स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के तारों को बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर इन्हें हटाया जाएगा। बेसिक शिक्षा निदेशक ने इसको लेकर आदेश किया जारी किया है। जिले में ऐसे विद्यालयों की संख्या 30 है। विद्यालयों में एचटी लाइन हटाने की यह प्रक्रिया अक्तूबर 2021 से चल रही है, लेकिन इसके बावजूद हाईटेंशन लाइनें नहीं हटाई जा सकीं हैं।
गहरौली संवाद के अनुसार क्षेत्र के कई स्कूलों में बिजली के तार स्कूलों के ऊपर से निकले हुए हैं। जिससे अनहोनी की आशंका बनी रहती है। विद्यालय स्टाफ के द्वारा तमाम बार विभाग को लिखने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। क्षेत्र के गौरा अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप चौरसिया ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से तार तो निकले ही है बगल में लगे ट्रांसफार्मर और तारों से आए दिन चिंगारी निकलती रहती है।
कई बार बिजली विभाग की उच्च अधिकारियों को लिखा गया है इसके अलावा गोरा के ग्राम वासी भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में इस मामले की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन तार हटाए जाने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई। तगारी उच्च प्राथमिक विद्यालय का भी यही हाल है। इस स्कूल में तार तो निकल ही है स्कूल के भीतर बिजली के पोल भी लगे हैं। तार टूटने पर दुर्घटना का डर बना रहता है।
विज्ञापन
बीएसए आलोक सिंह चंदेल ने बताया कि शासन को सूचना भेज दी गई है। जल्द ही इनको हटाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कुरारा कस्बा के प्राथमिक विद्यालय व कस्तूरबा विद्यालय के परिसर से हाई टेंशन लाइन के तार जर्जर झूल रहे हैं। प्रधानाध्यापक सरोज कुमारी विभागीय अधिकारियों के साथ ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है। अवर अभियंता अभिषेक साहू लाइन हटाने के लिए एस्टीमेट बनाकर विभाग को भेजा गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कुंडौरा व टेढ़ा के परिषदीय विद्यालयों से गुजरी है हाईटेंशन लाइन
फोटो- 07 एचएएमपी 03 परिचय- कुंडौरा के कन्या प्राथमिक विद्यालय से गुजरी एचटीलाइन। संवाद
फोटो- 07 एचएएमपी 04 परिचय-टेढा के उच्च प्राथमिक विद्यालय से गुजरी एचटीलाइन। संवाद
भरुआ सुमेरपुर। ब्लॉक क्षेत्र के दो परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली हुई है। जिसके हटाने के लिए प्रधानाध्यापक कई बार पत्राचार कर चुके हैं। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंडौरा के कन्या प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से हाईटेंशन लाइन की गुजरी हुई है। प्रधानाध्यापक रघुनंदन ने बताया कि लाइन हटने के लिए वह कई बार पत्राचार कर चुके हैं। टेढ़ा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर से हाईटेंशन लाइन गुजरी हुई है। यहां भी बच्चे हमेशा खतरे के नीचे खेलते कूदते रहते हैं।
विद्यालय के शिक्षक रामविलास साहू ने बताया कि वर्ष 2014-15 में हाई टेंशन लाइन टूट गई थी। तब बच्चे बाल बाल बचे थे। शिकायत करने पर पावर कारपोरेशन ने परिसर में दो खंभे और लगाकर लाइन को दुरुस्त कर दिया था। लेकिन हटाने की कार्रवाई नहीं कि गई है। क्षेत्र के हाईवे किनारे नरायनपुर गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय में हाईटेंशन लाइन के साथ ट्रांसफार्मर भी रखा हुआ है। प्रधानाध्यापक रामरूप साहू ने बताया कि लाइन हटने के लिए उन्होंने कई बार पत्राचार किया है। सुनवाई नहीं हुई। (संवाद)