फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   When the sun shone, there was relief from melting.

Hamirpur News: धूप खिली तो मिली गलन से राहत

Mon, 22 Jan 2024 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
When the sun shone, there was relief from melting.
हमीरपुर। कई दिन बाद रविवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे बादलों को भेदकर सूर्य नारायण बाहर निकले। उनके दर्शन कर लोगों ने राहत महसूस की। धूप खिलते ही लोग छतों पर पहुंच गए। शाम तक लोगों ने धूप का आनंद लिया। शाम को कोहरे की धुंध छा गई और हल्की हवा भी बहने लगी। अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री वहीं न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में एक जनवरी से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को रविवार को कुछ राहत मिली। सुबह बादल छाए रहे और शीतलहर की फुहार चलती रही। लग रहा था कि धूप नहीं खिलेगी, लेकिन सुबह करीब साढ़े 11 बजे सूरज निकला, लेकिन फिर बादलों में छिप गया। दोपहर 12 बजे एकाएक धूप खिलने से लोगों के चेहरे भी खिल उठे।
विज्ञापन

अधिकांश घरों की छतों पर कपड़े टंगे नजर आए। कई दिन से धूप न निकलने से कपड़े तक नहीं सूख पा रहे थे। धूप लेने के लिए सड़कों व पार्कों में नजर आए। तेज धूप निकलने से आम जनजीवन सहित जीव जंतुओं ने भी गलन से राहत महसूस की। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 17.2 पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम 12.2 न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में अब बदलाव आएगा। सोमवार को भी धूप खिल सकती है। रविवार को शनिवार की अपेक्षा तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। -डॉ. हरिशंकर भार्गव, कृषि उपनिदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed