फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   wheat purchasing in haut branch centre

हॉट शाखा केंद्र में गेहूं खरीद शुरू

Mon, 11 Apr 2016 11:55 PM IST
hamirpur, uttar pradesh, india
hamirpur, uttar pradesh, india Updated Mon, 11 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
wheat purchasing in haut branch centre
मौदहा में हॉट शाखा में गेहूं की तौलाई कराते किसान। - फोटो : अमर उजाला

10 दिन बाद हॉट शाखा केंद्र में 65 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। जबकि पांच अन्य केंद्रों में मंगलवार से खरीद शुरू होने की संभावना है। खरीद के लिए मंडी समिति में चार केंद्र बनाए गए हैं। जबकि एक-एक केंद्र सायर व रीवन में संचालित हैं।

विज्ञापन


मंडी समिति स्थित हॉट शाखा के गेहूं खरीद प्रभारी रामबाबू यादव ने सोमवार से गेहूं की खरीद शुरू कर दी। इस केंद्र में 65 क्विंटल गेहूं की खरीदारी होने के बाद मशीन में गड़बड़ी होने से आगे खरीद नहीं हो सकी। जबकि सोमवार को मंडी में तकरीबन 400 क्विंटल गेहूं आया था। हॉट शाखा के केंद्र में तीन लाख रुपये व बोरों की चालीस गांठें उपलब्ध है। सबसे बड़े खरीद केंद्र एफसीआई का लक्ष्य 31 हजार क्विंटल गेहूं खरीदने का है।
विज्ञापन


इस केंद्र के खरीद प्रभारी कपिल मुनि व भुगतान प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि उनके यहां न पैसे की कमी है और न बोरों की। वह मंगलवार से खरीद शुरू कर देंगे। वहीं गेहूं खरीद केंद्र क्रय विक्रय, पीसीएफ व पीसीएफ के ग्रामीण क्षेत्र में सायर तथा रीवन में भी खरीदारी नहीं शुरू हो सकी। इन सभी केंद्रों में तीन-तीन लाख रुपये खरीद के लिए भेजा गया है। हॉट शाखा से बोरों की 10-10 गांठें उपलब्ध कराने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed