फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Welcome to the daughter selected for the post of Assistant Commissioner

Hamirpur News: सहायक आयुक्त पद पर चयनित बेटी का स्वागत

Sun, 05 Apr 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 05 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the daughter selected for the post of Assistant Commissioner
फोटो 04 एचएएमपी 26- निधि साहू का स्वागत करते कस्बावासी । संवाद
भरुआ सुमेरपुर। सहायक आयुक्त (वाणिज्य कर) पद पर चयनित होने के बाद पहली बार कस्बे लौटी बेटी का रेलवे स्टेशन पर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत बेटी पिता के गले लग गईं।
विज्ञापन

कस्बे के स्टेशन मार्ग निवासी बिंदा प्रसाद साहू की पुत्री निधि साहू ने हाल ही में यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर सहायक आयुक्त (वाणिज्य कर) पद पर चयन प्राप्त किया है। शनिवार दोपहर इंटरसिटी एक्सप्रेस से कस्बे पहुंचते ही उनका जोरदार अभिनंदन हुआ। रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों की थाप पर फूलमालाएं पहनाकर, मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

भावुक निधि ने पिता को गले लगाते हुए आशीर्वाद लिया। इस दौरान सपा नेता पिंटू यादव, शशिकांत शुक्ला, ध्रुवलाल यादव, पप्पू पाठक, रज्जन पांडेय, अखिलेश साहू व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने निधि को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed