{"_id":"6abd567251e29cfe680b576c","slug":"up-board-first-list-of-exam-centers-to-be-released-on-october-22-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-145739-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 22 अक्तूबर को जारी होगी केंद्रों की पहली सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 22 अक्तूबर को जारी होगी केंद्रों की पहली सूची
विज्ञापन
हमीरपुर। यूपी बोर्ड वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की पहली सूची अब 22 अक्तूबर को जारी होगी। एक दिन बाद डिबार परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। केंद्र निर्धारण की समय सारिणी में शासन ने आंशिक संशोधन किया है।
विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के बाद तहसील स्तरीय समिति की संस्तुति सहित रिपोर्ट परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर निर्धारित की गई है। जिले में 31 राजकीय, 22 सहायता प्राप्त और 91 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में करीब 35,000 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है।
डीआईओएस महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि नए समय सारिणी के अनुसार 12 अक्तूबर को डीएम की ओर से गठित तहसील स्तरीय समिति विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर परिषद की वेबसाइट पर रिपोर्ट अपलोड की जाएगा। 22 अक्तूबर को पहली केंद्र निर्धारण की सूची जारी की जाएगी। इसमें छात्रों के आवंटन की संख्या भी शामिल होगी। वहीं 23 अक्तूबर को डिबार परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। 28 अक्तूबर से निर्धारित परीक्षा केंद्रों को लेकर आपत्तियां मांगी जाएंगी। इनका छह नवंबर तक निस्तारण कराया जाएगा। इसके बाद 16 नवंबर को अंतिम सूची जारी की जाएगी।