फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   10 differently-abled persons received tricycles.

Hamirpur News: 10 दिव्यांगजनों को मिलीं ट्राई साइकिल

Wed, 30 Sep 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
10 differently-abled persons received tricycles.
राठ। ब्लॉक परिसर में बुधवार को सेवा संकल्प उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। वहीं दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित कीं गईं।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना विभाग और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मनीषा अनुरागी और जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार सुरक्षित प्रसव को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। कार्यक्रम में दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। छह दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल और चार को सामान्य ट्राई साइकिल दी गई। यहां पर ब्लॉक प्रमुख रामदुलारी अनुरागी, बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति, बीडीओ आदि रहे। संचालन सीडीपीओ प्रीति भीलवाड़े ने किया।
विज्ञापन


वहीं भरुआ सुमेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को ब्लॉक कार्यालय सभागार में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने 10 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल एवं बैटरी चालित इलेक्ट्रिक साइकिल वितरित कीं। इस दौरान दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और दो शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर मरीजों की जांच की गई। यहां पर जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी शिव सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी इंद्रपाल सिंह, खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, एपीओ मनरेगा विकास चंद्र कटियार, प्रभारी सीडीपीओ कामिनी पाल, रामसजीवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed