फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Water released from dams, Betwa Ufnai

बांधों से पानी छोड़ा, बेतवा उफनाई

Tue, 12 Jul 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 12 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Water released from dams, Betwa Ufnai
बेतवा नदी में जलालपुर के पक्काघाट स्थित शिव मंदिर के अंदर घुसा पानी। - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर। मध्य प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश का असर मुख्यालय से गुजरी बेतवा नदी पड़ रहा है। इस नदी पर स्थित टुकुवान, माताटीला और पारीछा बांध ओवर फ्लो कर रहे हैं। झांसी स्थित पारीक्षा बांध के अधीक्षण अभियंता ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है। जिसमें पारीछा बांध से पौने तीन लाख क्यूसेक पानी बेतवा नदी में छोड़ने की बात कही गई है।

विज्ञापन


नदी में पानी छोड़े जाने से जलस्तर अभी प्रति घंटा 15 सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। वहीं, यमुना नदी के जलस्तर में भी धीमी गति से वृद्धि हो रही है। बेतवा में पानी बढ़ने से इसके किनारे बसे गांवों के लोगोें की नींद उड़ गई है। हालांकि दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। उधर, बेतवा में पानी बढ़ने से जलालपुर के पक्काघाट पर शिव मंदिर का आधा से ज्यादा हिस्सा पानी में डूब गया है।
विज्ञापन


मप्र के भोपाल ताल से निकली बेतवा नदी मप्र में उफान पर है। इस नदी पर बने टुकुवान, माताटीला और पारीछा बांध भी ओवर फ्लो हैं। जनपद ललितपुर स्थित राजघाट बांध लबालब है। इस बांध की कुल क्षमता 371 मीटर है, जबकि लगातार पानी आने के कारण बांध का भराव 368.40 मीटर पर रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सोमवार को राजघाट बांध के 16 गेटों को खोलकर दो लाख 54 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से यह माताटीला बांध पहुंच रहा है। माताटीला बांध के सभी 23 गेटों को 10 फिट तक खोल दिया गया है। जिस पर वहां से 2.50 लाख क्यूसेक पानी निकल रहा है। मंगलवार को यह पानी टुकुवान बांध से होकर पारीक्षा बांध आ पहुंचा है। इस पानी का असर बेतवा नदी पर दिखाई देने लगा है। बेतवा नदी में पारीक्षा बांध से 2.75 लाख क्यूसिक पानी ही आएगा। कल तक बेतवा पूरे उफान पर हो जाने की संभावना है।

मुख्यालय में बेतवा नदी का खतरे का निशान 104.546 मीटर है। लेकिन छोड़े गए पानी के बाद यह स्तर करीब तीन मीटर नीचे ही रहेगा। मुख्यालय में बेतवा नदी का जलस्तर प्रति घंटा 15 सेमी  की रफ्तार से बढ़ने लगा है।

झांसी के अधीक्षण अभियंता ने जिला प्रशासन को भेजी सूचना में कहा है कि माताटीला बांध से 2.50 लाख क्यूसिक, टुकुवान बांध से 2.25 लाख क्यूसिक और पारीछा बांध से 2.75 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। बेतवा नदी का मौजूदा समय में जलस्तर 96.550 मीटर है।


मुख्यालय में बेतवा और यमुना नदी का संगम है। इससे यमुना नदी का जलस्तर भी 94 मीटर पर है। बीते सोमवार से आज तक इन नदी में आधा मीटर पानी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग के हरविलास झा का कहना है कि बेतवा नदी में 15 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed