Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Water on paper and mud flowing on the roads

Hamirpur News: कागजों पर पानी और सड़कों पर बह रहा कीचड़

Sun, 01 Feb 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 01 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Water on paper and mud flowing on the roads
हमीरपुर। बुंदेलखंड क्षेत्र में सबसे पहले जल जीवन मिशन योजना की शुरुआत हुई, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते पांच साल बाद भी सरकार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट गली कूचों में दम तोड़ रहा है।
विज्ञापन

324 गांवों में 578 करोड़ की धनराशि खर्च होने के बावजूद भी कहीं नलों की टोटियां सूखी पड़ी हैं तो कहीं पाइप ही नदारद हैं।
पड़ताल में जल जीवन मिशन योजना का जिले में बुरा हाल है। जिले के कुरारा ब्लॉक के हरौलीपुर व सुमेरपुर के पत्योरा डांडा यमुना नदी किनारे 578.98 करोड़ की लागत से दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

हरौलीपुर पेयजल योजना के तहत 193 गांव व पत्योरा डांडा परियोजना के तहत 131 गांवों को नल से जल उपलब्ध कराया जाना है।
वहीं पुनर्गठन योजना के तहत 138 गांवों को लाभान्वित किया जाना है। दोनों परियोजनाओं के तहत दो डब्लूटीपी, दो इंटेकवेल, 16 सीडब्लूआर, 176 ओवरहेड टैंक, 2468 किलोमीटर वितरण प्रणाली और 1.11 लाख से अधिक गृह नल संयोजन प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में योजना की शुरूआत वर्ष 2019-20 में हुई थी। लेकिन, कार्यदायी संस्था जल निगम ग्रामीण की हीलाहवाली व लापरवाही के चलते 324 गांवों की 60 फीसदी आबादी को ही नल से जल मुहैया हो सका है। अभी भी 40 फीसदी घरों में कनेक्शन तो कर दिए गए, लेकिन पानी नसीब नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed