फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Water from seven drains falling into Yamuna and Betwa rivers

Hamirpur News: यमुना व बेतवा नदी में गिर रहा सात नालों का पानी

Wed, 13 Nov 2024 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 13 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Water from seven drains falling into Yamuna and Betwa rivers
हमीरपुर। प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के लिए गंगा नदी के पानी की शुद्धता को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने चिंता जताई है। सहायक नदियों में नालों से अपशिष्ट गिराए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

ऐसा नजारा नगर से होकर निकली बेतवा व यमुना नदी में देखा जा सकता है। यहां सात नालों से शहर का दूषित पानी इनमें गिराया जा रहा है। पालिका द्वारा इनमें एसटीपी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

बीते दिनों एनजीटी ने गंगा व उसकी सहायक नदियों में नालों से अपशिष्ट गिराए जाने का खुलासा किया था। मुख्यालय में बेतवा यमुना में मिलती है और यमुना प्रयागराज में गंगा से मिलती है। नगर में तीन स्थानों पर नाले बेतवा व चार स्थानों पर यमुना में गिरते हैं। बेतवा नदी में बड़े देव बाबा, बेतवा घाट व गौरादेवी में नाले से शहर का गंदा पानी गिरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार यमुना में मेरापुर, भिलावां, पातालेश्वर मंदिर के निकट व पुराना यमुना घाट में गिरता है। नियमानुसार नगर के पानी को शुद्ध कर नदियों में गिराया जाना चाहिए। इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नगर पालिका को नोटिस भी दिया जा चुका है। इसके बाद भी अब तक नालों में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) नहीं लगाए गए हैं।

नगर पालिका द्वारा एसटीपी के लिए प्रस्ताव बना शासन को भेजे गए हैं। कब भेजे गए इसकी जानकारी एडीएम न्यायिक दे सकते हैं। - हेमराज, ईओ नगर पालिका हमीरपुर।


- नदियों में गिरने वाले नालों में एसटीपी की व्यवस्था न किए जाने पर नगर पालिका हमीरपुर को नोटिस दिया जा चुका है। - डाॅ. माधवी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी बांदा

-नगर पालिका के साथ बैठक कर इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कराए जाएंगे। स्वीकृति मिलने पर इनकी व्यवस्था कराई जाएगी। घनश्याम मीणा, जिलाधिकारी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed