फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   water,civic,hamirpur

जिले में बाढ़, घरों में पानी संकट

Sun, 08 Aug 2021 06:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
water,civic,hamirpur
मौदहा। कांशीराम कालोनी में रह रहे लोगों को बुनियादी सुविधाओं से जूझना पड़ रहा है। कालोनी में पेयजल संकट है।
विज्ञापन

कस्बा के सिद्ध तालाब छिमौली रोड स्थित कांशीराम कालोनी में 384 आवास हैं। पेयजल के लिए दो नलकूप स्थापित हैं। इनमें एक नलकूप कुछ दिन चलने के बाद ही ठप हो गया। उसकी मरम्मत व दूसरा पंप भी डालने के बाद भी वह संचालित नहीं हो सका है। वहीं इनकी आवश्यकता पूरी करने के लिए नलकूप नंबर दो तैयार किया गया, लेकिन शनिवार को अचानक नलकूप ठप होने से पेयजल संकट गहरा गया है। लोग इधर से उधर पानी के लिए भटक रहे हैं।

नगर पालिका ने एक सबमर्सिबल पंप स्थापित कराया है, लेकिन वह भी खराब है।
कालोनी के अध्यक्ष लाला मास्टर ने बताया दूसरे व तीसरे खंड में पानी की पहले से समस्या है। ओवरहेड टैंक में कभी पानी नहीं चढ़ा है, और जर्जर होकर गिरने की कगार पर है। रजिया ने बताया कॉलोनी में पानी के लिए अक्सर विवाद होता है और लोग आपस में झगड़ा करते हैं। शनिवार से दूसरा नलकूप भी ठप होने से समस्या बढ़ी है। कहा इस समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो सड़कों पर आकर संघर्ष करने को मजबूर हो जाएंगे। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास बजट का अभाव है। जबकि उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया ने कहा वह किसी भी हालत में नलकूपों को ठीक कराकर पानी मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed