{"_id":"589b4f5a4f1c1b875237a3cb","slug":"voting-booths-will-be-97-live-telecast","type":"story","status":"publish","title_hn":"97 बूथों पर होगा वोटिंग का लाइव टेलीकास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
97 बूथों पर होगा वोटिंग का लाइव टेलीकास्ट
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगा कर निर्वाचन आयोग लाइव टेलीकास्ट कराएगा। इसके लिए प्रशासन ने 97 मतदेय स्थलों को चिंहित कर आयोग को प्रस्तावित किए हैं। जिले की दोनों विधानसभाओं में कुल 827 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 170 बूथ अतिसंवेदनशील श्रेणी में हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा.राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि दोनों विधानसभाओं में 73 सेक्टर मजिस्ट्रेट, नौ जोनल व छह स्टैटिक मजिस्ट्रेट, दो वीडियो निगरानी व दो वीडियो अवलोकन टीम गठित हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ईवीएम मशीनों के जरिए वोट डालने की जानकारी मतदाताओं को दी जा रही है।
वहीं, सहायक पुस्तिका के साथ संबंधित बीएलओ मतदाता पर्ची भी मुहैया करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों विधानसभाओं में 170 बूथ अतिसंवेदनशील की श्रेणी में चिंहित हैं। इनमें 55 सदर विधानसभा के तो 42 बूथ राठ विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगा कर इस बार लाइव टेलीकास्ट कराया जाएगा।