फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Voters were upset when their names were cut from the list

सूची से नाम कटने पर परेशान रहे मतदाता

Sun, 20 Feb 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Voters were upset when their names were cut from the list
मौदहा। सिसोलर मतदान केंद्र में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से गायब मिले। जिससे वह वोट डालने से वंचित रह गए। शैलेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि उनके दो भाइयों और भाभी के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए। वीर सिंह ने बताया कि उनके सूची में नाम थे, लेकिन इस बार नाम नहीं है।
विज्ञापन

अरविंद कुमार ने कहा कि भाग संख्या 354 की सूची में नाम था, लेकिन जानबूझकर पिछड़े वर्ग के करीब 250 लोगों के सूची से नाम गायब कर दिए हैं। वहीं गढ़ा में मशीन खराबी से कुछ देर मतदान प्रभावित रहा। इस पोलिंग में दोपहर में पूरी तरह सन्नाटा रहा और पोलिंग पार्टियां इस सन्नाटे का लाभ उठा खाना खाती दिखीं। नेशनल इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर एक साथ दादा, उसके पुत्र व पौत्र ने वोट डालकर प्रसन्नता जताई। रहमानियां इंटर कॉलेज में 90 वर्षीय खैरुन्निसा उसके पुत्र इलियास गोद में ले जाकर मतदान कराया। उपरौस की 100 वर्षीय खातून बीबी ने जीजीआईसी में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed