{"_id":"61c36b3dad4f1662207bcf8c","slug":"vitamin-a-supplements-given-to-children-hamirpur-news-knp6711149157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को पिलाई गई विटामिन ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को पिलाई गई विटामिन ए की खुराक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार से बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरुआत हुई। एक माह तक चलने वाले इस अभियान में नौ माह से लेकर पांच साल तक के करीब 1.42 लाख शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान प्रत्येक सप्ताह बुधवार और शनिवार को नियमित टीकाकरण के साथ चलाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एके रावत की मौजूदगी में प्राथमिक विद्यालय रमेड़ी (कंपोजिट) में आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूल के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी गई। अभियान का शुभारंभ चेयरमैन कुलदीप निषाद ने किया। इस दौरान टीकाकरण केंद्रों पर आने वाले नौ माह से लेकर पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी आरके यादव, सुरेंद्र साहू, दिलीप सिंह गौतम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं सहित शिक्षक मौजूद रहे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. महेश चंद्रा ने बताया कि विटामिन ए से रोग प्रतिरोधक प्रणाली मजबूत होती है। स्किन भी सही होती है। हड्डियां मजबूत और घाव भरने में भी मदद करती हैं। विटामिन ए में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो आंखों की बीमारियों के खतरे कम करता है। इम्यून सिस्टम के कार्यों को बेहतर बनाने और दिल, फेफड़े, किडनी के साथ ही शरीर के दूसरे आवश्यक अंगों के कार्यों को भी सामान्य रखने के लिए विटामिन ए की भूमिका काफी अहम होती है।