फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Violence angry power workers cut off the lights

मारपीट से गुस्साए विद्युत कर्मियों ने काटी बत्ती

Sat, 05 Nov 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 05 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Violence angry power workers cut off the lights
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

कुरारा कस्बे में बेरी तिराहे पर रखा ट्रांसफ ार्मर ठीक करने आए लाइनमैन की दो लोगों नेे जमकर पिटाई कर दी। जिससे आक्रोशित संविदा कर्मियों ने सबस्टेशन से कस्बा सहित पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप कर दी। दोपहर 12 बजे तक सप्लाई ठप रही। लाइनमैन ने थाने में दो लोगों के खिलाफ  मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई तब आपूर्ति चालू हो सकी।

विज्ञापन


रघवा गंाव निवासी दीपक कुमार पुत्र मैकू प्रसाद ने स्थानीय थाने में दी तहरीर दी कि स्थानीय 33 केवीए सबस्टेशन में वह संविदा पर लाइनमैन है। गुरुवार की शाम करीब सात बजे बेरी तिराहे पर रखे ट्रांसफार्मर से वार्ड नौ व तीन को सप्लाई दी जाती है। बताया कि ट्रांसफ ार्मर की खूंटी का वासर खराब होने पर ठीक करने गया था।
विज्ञापन


तभी कस्बे के मनोज श्रीवास व सुमित शराब के नशे में आकर गालीगलौज करने लगे। जब वह खूंटी का वासर लेने 33 केवीए स्टेशन जाने लगा। तभी उसे पकड़कर दोनों ने लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। संविदाकर्मी की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर संविदा में तैनात लाइनमैनों ने मारपीट के  विरोध में सबस्टेशन से बिजली सप्लाई ठप कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे तक सप्लाई ठप रही। मुकदमा लिखने के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हो सकी। उधर, मनकी फ ीडर में अत्यधिक लोड से तारों के टूटने का सिलसिला जारी रहने की अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पावर कारपोरेशन जागा है। विभाग ने शुक्रवारको खिरवा और पतारा को मुख्यालय के सबस्टेशन से जोड़कर विद्युत आपूर्ति शुुरू कर दी है।


मनकी फ ीडर में एक दर्जन गांवों को जोड़े जाने से किसानों को पर्याप्त लोड नहीं मिल रहा था। अधिक लोड पड़ते ही ट्रिपिंग होना आम बात थी। वहीं तार टूटने का सिलसिला आए दिन होने से किसानों को खेतों का पलेवा नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को अमर उजाला ने आपूर्ति गड़बड़ाने की खबर प्रकाशित की। जिस पर कारपोरेशन के अधिकारियों ने पतारा और खिरवा को हमीरपुर से जोड़कर मनकी फ ीडर का लोड कम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed