फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Villagers submitted a memorandum seeking the construction of a road

Hamirpur News: सड़क बनवाने को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 24 Jul 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Villagers submitted a memorandum seeking the construction of a road
राठ (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मौजा इंगूई का डेरा निवासी रमेशचंद, राकेश कुमार, रघुनाथ, परशुराम, उदयभान, अजय, खूबचंद, आनंद सिंह, अंशिका, उर्मिला, ललित, आरती, रिया, रिषभ, रामनारायण आदि ने एसडीएम चित्रा निर्वाल को ज्ञापन देकर बताया कि इंगूई मौजा में अपने मकान बनाकर परिवार सहित रह रहे हैं। वहीं पर अपनी खेती-बाड़ी करते हैं। 100 लोगों की आबादी है, लेकिन रास्ता न होने के कारण वाहन नहीं निकाल पाते हैं। यदि कोई व्यक्ति बीमारी हो तो इलाज कराने के लिए उसे कंधों पर लादकर सड़क तक ले जाना पड़ता है। बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानी होती है। चकबंदी के पूर्व में इंगूई मौजा एवं बिहूंनी मौजा की सीमा रेखा में जो मेड़े थी उसी मेड़े से रास्ता बनवाने की मांग की हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed