{"_id":"6a303d464116a7a17702b98d","slug":"villagers-have-been-hauling-water-for-18-days-throats-parched-in-the-heat-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-141382-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ग्रामीण 18 दिन से ढो रहे पानी, गर्मी में सूख गए हलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ग्रामीण 18 दिन से ढो रहे पानी, गर्मी में सूख गए हलक
विज्ञापन
फोटो 15 एचएएमपी- 10केशकांती। संवाद
मौदहा। तहसील क्षेत्र के ऊपरी और सायर गांव में बिजली संकट के चलते पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांवों में जल जीवन मिशन के तहत लगीं टोटियां सूखी पड़ी हैं। हालात यह है कि पानी की सप्लाई पिछले 18 दिनों से ठप है। ग्रामीण एक किलाेमीटर दूर से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। लोगों का भोर से लेकर शाम तक पानी के इंतजाम में ही समय बीत जाता है। सोमवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जलापूर्ति बहाल करने की गुहार लगाई।
उपरी व सायर में पानी की आपूर्ति चंद्रपुरवा सीडब्लूआर से की जा रही है। 28 मई को आई आंधी तूफान से फीडर प्रभावित हो गया था। बिजली आपूर्ति न होने की वजह से 11 जून तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। 14 जून को फिर से बिजली संकट रहा। दोनों गांवों की आबादी करीब 15 हजार है। गांव में मीठे पानी का कोई सार्वजनिक स्रोत उपलब्ध नहीं है। केवल एक कुटी कुआं है जो गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित है। ऐसे में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ रहा है। पानी के इंतजार में जब सब्र का बांध टूट गया तो सोमवार को आदेश सिंह, रविकुमार, अर्पित सिंह, आविष्कार सिंह, सौरभ तिवारी, बंशगोपाल, राजू, सुरेंद्र, राजेंद्र, महादेव, नरेंद्र, शिवदानी, प्रसन्न कुमार, अभिषेक, राजवीर, मूलचंद, परशुराम, अचिन सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे और एसडीएम करनवीर सिंह को शिकायती पत्र दिया। इसमें पेयजल व्यवस्था को जल्द पटरी पर लाने की मांग की गई। कहा कि जब तक जलापूर्ति बहाल नहीं होती तब तक टैंकरों के माध्यम से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।
एक व्यक्ति दिनभर भरता पानी, तब होती पूर्ति
भीषण गर्मी में घर का एक व्यक्ति दिनभर पानी ही भरता रहता है। तब कहीं जाकर पानी की पूर्ति होती है। जल्द की जलापूर्ति को बहाल कराया जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके। - केशकांती, ऊपरी।
विज्ञापन
पानी की समस्या से नहीं होती लड़कों की शादी
अब तो यह हाल है कि गांव में पानी की समस्या के कारण लड़कों की शादी करना तक मुश्किल हो रहा है। लड़की पक्ष के लोग गांव में पानी की समस्या देखते ही संबंध करने से मना कर दे रहे हैं। -सुमित्रा, ऊपरी।
पानी भरते ही टपकने लगता ओवरहेड टैंक
गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की टंकी बनी हुई है। इसमें पानी भरते ही टपकने लगता है। कई जगह अभी भी सड़कें खुदी पड़ी हैं। जिम्मेदारों से कई बार शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। - संतोषी देवी, ग्राम प्रधान सायर।
दोनों गांवों में जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - करनवीर सिंह, एसडीएम मौदहा।
आंधी की वजह से 28 मई से लेकर 11 जून तक तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही है। इसकी वजह से जलापूर्ति नहीं हो पाई। उपरी व सायर गांव में लगभग 85 से 90 फीसदी आपूर्ति की जा रही है। 20 से 25 घर है जो ऊंचाई पर है वहां पानी नहीं पहुंचा है। वहां भी पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा। गांव में अधिकारी लगातार दौरा कर रहे हैं। -सुरेश कुमार, एडीएम नमामि गंगे हमीरपुर