फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Vehicles hitchhike on the Gahrauli-Kharela road

भारी वाहनों के चलते दस किमी सड़क हुई गड्ढों में तब्दील

Mon, 31 Jan 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Vehicles hitchhike on the Gahrauli-Kharela road
गहरौली। खरेला- गहरौली मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही से 10 किलोमीटर सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। अब छोटे वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। लोक निर्माण विभाग और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे अॅथारिटी सड़क मरम्मत को लेकर एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गहरौली सहित आसपास के हुसैना, गौरा, इमलिया सहित करीब आधा दर्जन गांवों को महोबा जनपद से जोड़ने वाला खरेला मार्ग है। बीते वर्षों में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे निर्माण के चलते भारी वाहनों की आवाजाही से यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है।
विज्ञापन

लोनिवि के अवर अभियंता मुन्नीलाल ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण में लगे भारी वाहनों ने सड़क को क्षतिग्रस्त किया है। लिहाजा उनको ही सड़क का निर्माण करवाना चाहिए। वहीं एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य देख रहे टेक्निकल इंजीनियर के रामास्वामी ने बताया अंडरपास और हाईवे के आसपास हुई क्षतिग्रस्त सड़क को पूरा होने के बाद मरम्मत कराई जाएगी। लेकिन 10 किमी की सड़क राज्य सरकार के संबंधित विभाग को ही करवाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed