फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP: Two BDOs suspended in Prime Minister Housing Scam in Hamirpur

यूपी: हमीरपुर में प्रधानमंत्री आवास घोटाले में दो बीडीओ निलंबित, 21 अपात्रों के नाम पर हड़पे थे लाखों रुपये

Thu, 28 Jan 2021 07:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 28 Jan 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
UP: Two BDOs suspended in Prime Minister Housing Scam in Hamirpur
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना में 21 अपात्रों के खाते से लाखों रुपये की धनराशि निकालकर हड़पने के मामले में शासन ने दो बीडीओ को निलंबित किया है और तत्कालीन सीडीओ के खिलाफ सेवानिवृत्ति के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने आवास घोटाले में गोहांड के बीडीओ विजय शंकर शुक्ला व जिला प्रशिक्षण अधिकारी रत्नेश सिंह को निलंबित कर आयुक्त ग्राम विकास लखनऊ से संबद्ध किया गया है। तत्कालीन सीडीओ आरके सिंह के खिलाफ सेवानिवृत्ति के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। संयुक्त विकास आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल को जांच अधिकारी बनाया गया है। 
विज्ञापन


 

23.60 लाख रुपये का किया था घोटाला 
हमीरपुर में मौदहा ब्लाक के छिमौली गांव में प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना में अधिकारियों की मिलीभगत से वर्ष 2018-19 में 21 अपात्र लाभार्थियों के खाते से ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, कंप्यूटर आपरेटर ने  23.60 लाख रुपये की धनराशि निकाली थी।

तत्कालीन बीडीओ विजय शंकर शुक्ला व प्रभारी बीडीओ रत्नेश सिंह के समय ये घोटाला किया गया है। बीडीओ विजय शंकर शुक्ला इस समय जिले के गोहांड में बीडीओ हैं, जबकि रत्नेश सिंह जिला ग्राम विकास प्रशिक्षण संस्थान मौदहा में जिला प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर तैनात हैं।

शुरुआती जांच में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को पहले ही निलंबित किया जा चुका है, जबकि कंप्यूटर आपरेटर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी सेवा भी समाप्त कर दी गई हैं। मौदहा कोतवाली में भी एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। जिसमें छिमौली गांव के प्रधान को भी नामजद किया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed