फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   up police Constable misdeed a girl in Hamirpur on the pretext of marriage

दागदार वर्दी: सिपाही ने इस बहाने युवती का सालों किया शारीरिक शोषण; पीड़िता बोली- भाभी से भी हैं इसके संबंध

Mon, 09 Oct 2023 09:14 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मौदहा
संवाद न्यूज एजेंसी, मौदहा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 09 Oct 2023 09:14 PM IST
सार

आरोपी कस्बा मौदहा आया और घर में उसके साथ जबरदस्ती शारीरक संबंध बनाए। उसके बाद अक्सर वह कस्बा आता और उसे बाहर ले जाकर संबंध बनाने लगा। 

विज्ञापन
up police Constable misdeed a girl in Hamirpur on the pretext of marriage
सिपाही ने शादी का झांसा देकर बनाए संबंध - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के हमीरपुर स्थित मौदहा कस्बे की एक युवती ने सिपाही पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि आरोपी सिपाही पुलिस की पकड़ से बाहर है।

विज्ञापन

कस्बे की एक युवती ने दी तहरीर देकर आरोप लगाया कि काफी समय पहले वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने कानपुर गई थी। तभी उसकी फेसबुक आईडी पर यूपी पुलिस के सिपाही आरोपी पवन विश्वकर्मा जो मौजूदा समय में सिद्धार्थनगर में तैनात था और यूपी के गोरखपुर का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उसने सजातीय युवक के चलते उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। जिसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। पीड़िता ने बताया कि इस बीच उक्त आरोपी सिपाही ने उसके साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद पीड़िता के पिता व परिवार के लोग गोरखपुर गए और बातचीत हो गई। 

विज्ञापन

उसके बाद आरोपी कस्बा मौदहा आया और घर में उसके साथ जबरदस्ती शारीरक संबंध बनाए। उसके बाद अक्सर वह कस्बा आता और उसे बाहर ले जाकर संबंध बनाने लगा। इसके बाद उसने अपना स्थानांतरण लखनऊ करवा लिया। गोरखपुर की एक मुंह बोली भाभी के घर रखकर उसका शोषण करता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया के आरोपी सिपाही के अवैध संबंध उसकी मुंह बोली भाभी से भी हैं। 

बताया कि दोनों ने उसे नशीली दवा खिलाकर उसके अश्लील वीडियो बना लिए हैं और शादी से मुकर गया। साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि मामला दर्ज किया जा चुका है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed