Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP: Financial help sent from Hamirpur to Palestine war victims, Lucknow police questioned seven

UP : फलस्तीन के युद्ध प्रभावित लोगों को हमीरपुर से भेजी गई आर्थिक मदद... लखनऊ पुलिस एक्शन में, सात से पूछताछ

Thu, 12 Jun 2025 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Jun 2025 01:04 AM IST
सार

बुधवार को  लखनऊ पुलिस की स्पेशल टीम ने सात लोगों  पूछताछ की है।

विज्ञापन
UP: Financial help sent from Hamirpur to Palestine war victims, Lucknow police questioned seven
UP police - फोटो : AI Generated

विस्तार

फलस्तीन में हुए युद्ध से प्रभावित लोगों को जनपद से आर्थिक मदद भेजने का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार को  लखनऊ पुलिस की स्पेशल टीम ने सात लोगों  पूछताछ की है।

विज्ञापन


बुधवार देर शाम करीब आठ बजे मोबाइल नंबर, आधार कार्ड व जरूरी दस्तावेज लेने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। मौदहा की एक संस्था ने सहारनपुर जिले के एक स्वयं सेवी संगठन (एनजीओ) के जरिये आर्थिक मदद भेजी थी।
विज्ञापन


बुधवार शाम लखनऊ से आई पुलिस की स्पेशल टीम ने अलग-अलग जगह से सात लोगों को हिरासत में लिया। सभी को मौदहा कोतवाली लाकर पूछताछ की गई।

जानकारी मिली है कि इन लोगों ने फलस्तीन के साथ ही जहां युद्ध प्रभावित लोग हैं, वहां के लोगों को एनजीओ के जरिये आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही है। इसमें हमीरपुर जिले से सहारनपुर के एक एनजीओ का नाम चर्चा में आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी एनजीओ की कार्यकर्ता ने मौदहा की उस संस्था का जिक्र किया, जिसने मदद की और उसे अपने मोबाइल फोन के स्टेटस में धन्यवाद दिया था। इसी के बाद मामला पकड़ में आया और जांच शुरू हो गई। हालांकि जांच टीम ने कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।


एसपी डॉक्टर दीक्षा शर्मा ने बताया कि मौदहा क्षेत्र के सात लोगों से लखनऊ से आई खुफिया टीम ने  पूछताछ की है। टीम ने आवश्यक जानकारी लेने के बाद उन्हें जाने दिया है। इसके बाद टीम लखनऊ लौट गई। स्थानीय पुलिस द्वारा हर संभव मदद की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed