फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP: Dumper crushed girl student going to college in Hamirpur, girl students blocked the highway

हमीरपुर: बेकाबू डंपर ने छात्रा को रौंदा, गुस्साए छात्र-छात्राओं ने कानपुर-सागर हाईवे जाम कर किया हंगामा

Tue, 14 Sep 2021 11:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 14 Sep 2021 11:13 AM IST
सार

सीओ व बच्चों के अभिभावकों के समझाने के बाद उन्होंने जाम खोला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सदर अनुराग सिंह ने बताया डंपर चालक को यमुना पुल के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Dumper crushed girl student going to college in Hamirpur, girl students blocked the highway
पुलिस से शिकायत करती छात्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में बेतवा पुल पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे स्कूल जा रही कक्षा नौ की छात्रा को डंपर ने पीछे से रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस पर आक्रोशित हुए छात्र-छात्राओं ने अपनी साइकिलें फेेंककर कानपुर-सागर नेशनल हाईवे-34 पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जाम के कारण सैकड़ों छोटे व बड़े वाहनों की पुल के दोनों ओर लंबी लाइनें लग गईं। पुलिस और परिजनों के समझाने के पर करीब एक घंटे बाद बाद किसी तरह जाम खुल सका। कोतवाली क्षेत्र के हेलापुर गांव की मानसी (14) पुत्री विनोद साहू शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ती थी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह वह साइकिल से अन्य सहेलियों के साथ पढ़ने स्कूल जा रही थी। तभी बेतवा पुल पर पीछे से आ रहे डंपर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार रौंदता हुआ निकल गया। जिससे मानसी की मौके पर मौत हो गई। यह घटना देख पीछे आ रहे छात्र-छात्राओं ने पुल पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सदर अनुराग सिंह कोतवाली पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। छात्रा आकांक्षा, रोशनी व स्मृति सहित अन्य छात्रों ने सीओ सदर और कोतवाल के सामने कहा पांच किमी दूर स्कूल पढ़ने जाने के लिए रोडवेज बसें नहीं रुकती हैं। प्राइवेट साधनों ने किराया बढ़ा दिया है।

मजबूरी में साइकिल से स्कूल जाना पड़ता है। बच्चों ने कहा कि रोडवेज बस की सुविधा के साथ पुल के दोनों तरफ सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाए। भारी वाहनों की एंट्री पर स्कूल खुलने और बंद होने तक रोक लगाने के साथ पुल के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं।

सीओ व बच्चों के अभिभावकों के समझाने के बाद उन्होंने जाम खोला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सदर अनुराग सिंह ने बताया डंपर चालक को यमुना पुल के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया कि बच्चों की मांगों पर कार्रवाई की जाएगी।

बेटी की मौत से मां सदमे में, साथी छात्राएं बदहवास
हादसे में मानसी की मौत से मां सुधा साहू और परिवार के लोग सदमे में हैं। मृतक की बड़ी बहन प्रांशी भी जीजीआईसी में इंटर की छात्रा है। इसी वर्ष मानसी का कक्षा नौ में प्रवेेश कराया गया था। घटना से साथी छात्राएं भी बदहवास हैं। सहेली रोशनी और आकांक्षा ने बताया ऐसी घटनाएं रोकी जा सकती हैं यदि स्कूली बच्चों को आने और जाने के लिए रोडवेज बसों की सुविधा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed