Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP Board: Awaiting final list of exam centers; announcement likely by the 20th.

यूपी बोर्ड : केंद्रों की अंतिम सूची का इंतजार, 20 तक एलान संभव

Fri, 13 Nov 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Awaiting final list of exam centers; announcement likely by the 20th.
- 25 विद्यालयों ने अधिक आवंटन और 10 ने अधिक दूरी की जताई आपत्ति
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


हमीरपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के बीच जनपद में केंद्रों की अंतिम सूची जारी होने का इंतजार है। पहले चरण में जारी 40 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची पर आई आपत्तियों और सुझावों के बाद अब केंद्रों में फेरबदल की संभावना तेज हो गई है। 25 विद्यालयों ने अधिक आवंटन और 10 ने अधिक दूरी की आपत्ति जताई। विभाग को उम्मीद है कि 20 नवंबर तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार पहले चरण में जिले के 40 परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन अनंतिम सूची जारी की थी। सूची पर आपत्तियां और प्रत्यावेदन मांगे गए थे। इसके बाद विद्यालयों की ओर से कुल 44 अलग-अलग तरह की मांगें और आपत्तियां दर्ज कराई गईं। तीन विद्यालयों ने अपने यहां बनाए गए परीक्षा केंद्र को निरस्त करने की सिफारिश की, जबकि 06 विद्यालयों ने उन्हें परीक्षा केंद्र बनाए जाने का अनुरोध किया। वहीं 10 विद्यालयों ने कुछ परीक्षा केंद्रों की दूरी निर्धारित मानक से अधिक होने का हवाला देते हुए आपत्ति दर्ज कराई, जबकि 25 विद्यालयों ने छात्रों का मानक से अधिक आवंटन किए जाने की आपत्ति दर्ज कराई थीं।
विज्ञापन

इन सभी आपत्तियों और अनुरोधों पर जिला स्तरीय समिति ने सुनवाई की। इसके बाद समिति ने अपनी संस्तुतियों और सुझावों के साथ अंतिम रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी है। अब परिषद के स्तर से इन पर विचार कर अंतिम निर्णय लिया जाना है। जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आपत्तियों के निस्तारण के दौरान कुछ विद्यालयों को केंद्र बनाने और कुछ केंद्रों को हटाने का फैसला हो सकता है। इससे परीक्षा केंद्रों की मौजूदा सूची में बदलाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed