Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Pharmacists held a one-day sit-in protest and submitted a memorandum.

Hamirpur News: फार्मासिस्टों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Fri, 13 Nov 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists held a one-day sit-in protest and submitted a memorandum.
फोटो 13 एचएएमपी 21- शहर स्थिति सीएमओ कार्यालय में सीएमओ को ज्ञापन सौंपते फार्मासिस्ट। संवाद
- वेतनमान, पदोन्नति और नए पदों की मांग लंबित
विज्ञापन


- आगामी 20 नवंबर को लखनऊ में करेंगे घेराव


संवाद न्यूज एजेंसी


हमीरपुर। अपनी लंबित मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पहुंचकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंकित सचान ने बताया कि शासन-प्रशासन द्वारा डीपीए की लंबित पड़ी समस्याओं और मांगों का अभी तक निस्तारण नहीं किया गया है। इससे फार्मासिस्टों में आक्रोश व्याप्त है। प्रांतीय आवाहृन पर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा है। उन्होंने मांग की है कि महानिदेशालय द्वारा प्रेषित प्रस्ताव पर पदनाम परिवर्तन फार्मेसी के पद का नाम परिवर्तित करते हुए फार्मेसी अधिकारी व चीफ फार्मासिस्ट के पद का परिवर्तित करते हुए फार्मेसी अधिकारी तथा कार्य अधिकारी फार्मेसी का नाम बदलकर सहायक निदेशक फार्मेसी की जाए।
विज्ञापन


वहीं जिला मंत्री अजय कुमार शिवहरे ने कहा कि महानिदेशालय द्वारा वर्ष 2005 के बाद नियुक्ति फार्मासिस्टों की अंतिम वरिष्टता सूची 31 जुलाई 2025 को जारी की गई थी। लेकिन एक साल से अधिक समय व्यतीत होने के बावजूद शासन प्रशासन द्वारा साल 2005 के बाद नियुक्ति फार्मासिस्टों की वरिष्टता सूची अभी तक जारी नहीं की गई। वहीं सीएचसी में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दो चीफ फार्मासिस्टों सहित फार्मासिस्टों की नियुक्ति करने की मांग की है। साथ ही प्रभार भत्ता 750 रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की गई है। इस दौरान सुजीत सचान, ओमप्रकाश राजपूत, शैलेंद्री सचान, विवेक गुप्ता, जयवीर सिंह, राकेश कुमार, प्रदीप सचान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed