फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP Block Pramukh Chunav: BJP win six seats and SP win one seat In Hamirpur

ब्लाक प्रमुख चुनाव: हमीरपुर में भाजपा ने छह सीटों पर फहराया परचम, सपा ने एक सीट कब्जा कर बचाई लाज

Sun, 11 Jul 2021 08:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 11 Jul 2021 08:30 AM IST
सार

जिले में सात विकासखंड कुरारा, सुमेरपुर, मुस्करा, सरीला, गोहांड, राठ व मौदहा हैं। शनिवार को भरुआसुमेरपुर में हुई मतगणना में कुल 84 मतों में 82 ने वोट डाले।

विज्ञापन
UP Block Pramukh Chunav: BJP win six seats and SP win one seat In Hamirpur
गोहांड ब्लाक प्रमुख अरविंद राजपूत - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर में उठापटक के बीच क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष (ब्लाक प्रमुख) की कुल सात सीटों में भाजपा ने छह पर कब्जा जमाया है। वहीं सपा के हाथ एक सीट आई है। मौदहा व मुस्करा ब्लाकों में भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं इस चुनाव से कांग्रेस और बसपा ने दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन


जिले में सात विकासखंड कुरारा, सुमेरपुर, मुस्करा, सरीला, गोहांड, राठ व मौदहा हैं। शनिवार को भरुआसुमेरपुर में हुई मतगणना में कुल 84 मतों में 82 ने वोट डाले। जिसमें सपा प्रत्याशी जयनारायण यादव 37 मत पाकर विजयी रहे। वहीं भाजपा प्रत्याशी ज्योति सिंह को 27 मतों पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


18 मत अवैध घोषित हुए। कुरारा से भाजपा के आशीष पालीवाल को कुल 46 में 26 मत मिले। सपा प्रत्याशी संजय यादव को 15 वोट पर संतोष करना पड़ा। पांच मत अवैध घोषित किए गए। सरीला ब्लाक में कुल 54 मतों में 53 ने वोट डाला। भाजपा की चंद्रिका राजपूत को 32, सपा की नीता यादव को 19 मत मिले। दो मत अवैध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राठ में कुल 46 बीडीसी में 45 ने वोट डाले। भाजपा की रामदुलारी को 31 व सपा की कल्पना को 13 मत मिले। गोहांड ब्लाक में कुल 52 में सभी ने वोट डाले, लेकिन भाजपा प्रत्याशी अरविंद राजपूत 42 मत पाकर विजयी रहे। जबकि निर्दलीय आरती को छह व सपा प्रत्याशी को तीन मत मिल सके। फिलहाल छह सीटें भाजपा की झोली में जाने से समर्थकों में खुशी है। वहीं लंबे जद्दोजहद के बाद सपा ने एक सीट जीतकर अपनी नाक बचाने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed