फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Unknown people took away the girl sleeping with her father

Hamirpur News: पिता के साथ सो रही किशोरी को उठा ले गए अज्ञात लोग

Tue, 29 Aug 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Unknown people took away the girl sleeping with her father
भरुआसुमेरपुर। बीती रात पिता के साथ घर के बाहर सो रही अनुसूचित जाति की किशोरी को अज्ञात लोग मुंह दबाकर अपने साथ ले गए। सुबह वह अर्धनग्न हालत में नेशनल हाईवे किनारे चंदौखी मोड़ के पास रोती हुई मिली। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर घर आए। पिता ने पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जाहिर कर पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात उसकी पुत्री (15) घर के बाहर उसके साथ सो रही थी। बताया कि रात करीब दो बजे अज्ञात लोग उसका मुंह दबाकर अपने साथ ले गए। प्रात: चार बजे जब उसकी आंख खुली तो पुत्री को गायब देखकर खोजबीन में जुट गए। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं लगा। सुबह करीब 11 बजे पता चला कि एक लड़की चंदौखी मोड़ के पास बैठी रो रही है। सूचना पाकर वह अन्य परिजनों, रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि पुत्री के नीचे के सभी कपड़े गायब हैं। बताया कि उसे लेकर वह घर आए। दहशत के चलते वह अभी कुछ नहीं बता रही है। उसकी हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है, कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed