{"_id":"576c2b124f1c1bef58b487b2","slug":"underground-lines-are-urban-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी क्षेत्र की लाइनें होंगी अंडरग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी क्षेत्र की लाइनें होंगी अंडरग्राउंड
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बिजली के खंभों पर फैले केबिल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्की हवा में होने वाली बिजली की ट्रिपिंग उपभोक्ताओं क ो रुलाने का काम करती है। फाल्ट को ठीक करने में कई-कई घंटे लग जाते हैं। इस समस्या का हल पावर कारपोरेशन ने ढूंढ लिया है। त्वरित आर्थिक विकास योजना से शीघ्र विद्युत लाइनों को अंडर ग्राउंड किया जाएगा। फिलहाल इस योजना में शहरी क्षेत्र हमीरपुर, महोबा और चरखारी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की तमाम योजनाएं पावर कारपोरेशन ने संचालित की है, लेकिन इसके बावजूद अभी भी पोलों पर बिजली की केबिलें मकड़जाल की तरह फैलीं देखी जा रही हैं। हालांकि शासन ने विद्युत बिलिंग ऑनलाइन करने के साथ नई लाइनें, खंभे व ट्रांसफार्मर लगाकर मॉडम लगाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
हमीरपुर व महोबा जनपद मुख्यालयों में यह कार्य पूरा हुआ है। इधर भूमिगत लाइनों को बिछाने की कवायद तेज है। इसके लिए पावर कारपोरेशन ने हमीरपुर, महोबा और चरखारी कस्बों में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। साथ ही कंपनियों को वर्क आर्डर जारी कर दिया है। हमीरपुर मुख्यालय में लाइनों को अंडर ग्राउंड करने का काम दिल्ली की केईआई इंडस्ट्रीज लि. को सौंपा गया है।
विज्ञापन
इसके लिए 7 करोड़ 22 लाख 69 हजार रुपये भी शासन ने कंपनी आवंटित कर दिए हैं। इसी तरह महोबा और चरखारी कस्बों में अंडर ग्राउंड लाइन बिछाने का काम मेसर्स इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रिकल चांदनी चौक दिल्ली को दिया है। इन कार्यों पर 52 करोड़ 11 लाख 22 हजार 457 रुपये खर्च होंगे। फिलहाल इस कंपनी को 37 करोड़ एक लाख 61 हजार रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। कंपनियों को नौ माह के अंदर यह कार्य पूरा करना है।
लाइनमैन अब सीढ़ी लेकर सड़कों पर टहलते नहीं मिलेंगे और न ही खंभों में चढ़ेंगे, बल्कि अंडर ग्राउंड लाइनों में आने वाले फाल्ट को ढूंढने के लिए हाथ में मशीन लेकर चलेंगे। अधीक्षण अभियंता कार्यालय के जेई प्रदीप गोयल ने बताया कि जहां पर फाल्ट होगा मशीन बीप की आवाज करेगी। वहीं खुदाई कर ठीक कर दिया जाएगा।
हमीरपुर, महोबा और चरखारी कस्बों के उपभोक्ताओं को तारटूटने से होने वाली अकाल मौतों से निजात मिलेगी। फाल्ट से बाधित होने वाली आपूर्ति से राहत मिलेगी। अंडर ग्राउंड लाइनों के कार्य में एचटी व एलटी लाइनें शामिल हैं।
अंडर ग्राउंड लाइनों को बिछाने का काम संबंधित कंपनियां शीघ्र शुरू कर देंगी। दोनों जनपद मुख्यालयों के साथ चरखारी कस्बे को लिया गया है। कंपनियाें को पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। फिलहाल इस कार्य को अगले नौ महीने में पूरा किए जाने का अनुबंध है।
एसडी सिंह, अधीक्षण अभियंता पावर कारपोरेशन