फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Uncontrollable truck crushed four youths, two died

सड़क किनारे बात करते युवकों को ट्रक ने कुचला

Sat, 12 Feb 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck crushed four youths, two died
पौथिया (हमीरपुर)। राठ-हमीरपुर मार्ग पर बजेहटा मोड़ के पास सड़क के किनारे खड़े होकर आपस में बातें कर रहे चार युवकों को कुचलते हुए एक ट्रकनिकल गया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दो युवकों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

ललपुरा थानाक्षेत्र के स्वासा बुजुर्ग गांव निवासी विवेक (19) अपने फुफेरे भाई बांदा शहर के सर्वोदय मोहल्ला में रहने वाले मोनू (18) के साथ शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे बाइक से छानी गया था। वहां राठ-हमीरपुर हाईवे पर स्वासा निवासी प्रांशू (18), जितेंद्र (20) उसे मिल गए। इस पर चारों बजेहटा मोड़ पर बाइक खड़ी कर आपस में बात करने लगे। इस बीच तेज रफ्तार ट्रक चारों युवकों को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में मोनू की मौके पर मौत हो गई। घायल विवेक, प्रांशू व जितेंद्र पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां विवेक की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रांशू व जितेंद्र की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ट्रक व चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चार बहनों में अकेला था विवेक
-जितेंद्र व प्रांशू करते थे सूरत में काम
-मोनू था हाईस्कूल का छात्र
हादसे में जान गंवाने वाला विवेक चार बहनों में इकलौता भाई था। चाचा चंद्रभूषण ने बताया कि विवेक बाबा ध्यानीदास महाविद्यालय में बीए द्वितीय का छात्र था। वह चार बहनों में सबसे छोटा था। विवेक के पिता मजदूरी करते हैं। चंद्रभूषण के मुताबिक उनके रिश्तेदार प्रांशू व उसका पारिवारिक भाई जितेंद्र गुजरात के सूरत में मजदूरी करते थे। दोनों पिछले सप्ताह ही गांव में चल रहे यज्ञ को देखने आए हैं। इधर, बांदा निवासी शिवचरन ने बताया कि उनका बेटा मोनू हाईस्कूल में पढ़ता था। शुक्रवार को अपनी बुआ हीरा देवी को मुस्करा थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव छोड़कर स्वासा आया था। गांव में यज्ञ समापन पर भंडारा था। रात में मोनू व विवेक अपनी बाइक से किसी काम से छानी गए थे। वहां से वापस लौटते रास्ते में प्रांशू व जितेंद्र मिल गए। चारों हाईवे पर सड़क के किनारे खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे उसी, दौरान चारों हादसे का शिकार हो गए। हादसे की सूचना पाकर चारों युवकों के परिजन अस्पताल पहुंचे. तो कोहराम मच गया। रिश्तेदारों ने दुखी परिजनों की किसी तरह संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed