Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Uncle and nephew killed in collision between car and motorcycle

Hamirpur News: कार और बाइक की भिड़ंत में चाचा-भतीजे की मौत

Sun, 01 Nov 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew killed in collision between car and motorcycle
फोटो-31 एचएएमपी 15- राठ सीएचसी में परिजनों से जानकारी लेती कोतवाली पुलिस। संवाद
= बाइक से बहन के घर जा रहे थे चाचा भतीजा, धनौरी गांव के पास हुआ हादसा, पांच घायल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

राठ (हमीरपुर)। हमीरपुर मार्ग पर धनौरी गांव स्थित पौधशाला के पास शनिवार दोपहर अर्टिगा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।
मुस्करा थाना क्षेत्र के उपरहंका गांव के श्रीरामपुर डेरा निवासी रवि यादव ने बताया कि उनका छोटा भाई अरविंद कुमार (22) शनिवार दोपहर अपने चाचा सर्वेश कुमार (26) को बाइक पर बैठाकर भुजपुरा कुनेहटा गांव निवासी अपनी बहन के घर जा रहे थे। धनौरी गांव स्थित पौधशाला के पास सामने से आ रही अर्टिगा कार से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार अरविंद और सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

वहीं कार सवार छतरपुर की कमला कॉलोनी निवासी मालती परिहार (58), उनका बेटा अर्पित परिहार (28), गौरव सिंह (28), हरिसिंह (38) और कार चालक फतेहपुर जिले के सिजौली निवासी वीरसिंह (23) घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉ कनिष्क माहुर ने अर्पित और गौरव की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। घायल मालती परिहार ने बताया कि वह परिवार के साथ छतरपुर से फतेहपुर जा रही थीं। मृतक चाचा भतीजा दोनों अविवाहित थे। खेती-किसानी और मजदूरी कर परिवार का हाथ बंटाते थे। दोनों की एक साथ मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिकायती पत्र पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फोटो-31 एचएएमपी 15- राठ सीएचसी में परिजनों से जानकारी लेती कोतवाली पुलिस। संवाद

फोटो-31 एचएएमपी 15- राठ सीएचसी में परिजनों से जानकारी लेती कोतवाली पुलिस। संवाद

फोटो-31 एचएएमपी 15- राठ सीएचसी में परिजनों से जानकारी लेती कोतवाली पुलिस। संवाद

फोटो-31 एचएएमपी 15- राठ सीएचसी में परिजनों से जानकारी लेती कोतवाली पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed