फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Typist's mother Corona positive, stir in lawyers

टाइपिस्ट की मां कोरोना पॉजिटिव, वकीलों में हड़कंप

Fri, 26 Jun 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Typist's mother Corona positive, stir in lawyers
राठ के कैंथी में कंटेंटमेंट जोन को सैनिटाइज कराते डॉक्टर वीरपाल सिंह - फोटो : HAMIRPUR
राठ (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कैंथी गांव में 22 जून को प्रवासी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसके परिजनों के सैंपल जांच को भेजे थे। शुक्रवार को उसकी प्रवासी पुत्री भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। उधर, तहसील परिसर में टाइपिस्ट का काम करने वाले की मां की झांसी में इलाज के दौरान लिए गए सैंपल में कोरोना संक्रमित मिली है। जानकारी पर वकीलों में हड़कंप है।
विज्ञापन

कैंथी गांव निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी, पुत्र व पुत्री के साथ 18 जून को नोएडा से आया था। 19 जून को जीआरवी में जांच कराने पर डॉक्टरों ने उसकी पत्नी का सैंपल लिया था। अन्य सदस्यों की स्क्रीनिंग कर वापस कर दिया था। 22 जून को महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिवार के लोगों के सैंपल लिए गए थे। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में उसकी पुत्री भी कोरोना पॉजिटिव मिली। एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि पॉजिटिव आने पर किशोरी को मेडिकल कालेज बांदा भेजा गया है। डॉ.बीरपाल सिंह ने बताया कि संक्रमित के संपर्क में आने वालों की जानकारी कर 16 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। संक्रमित क्षेत्र को दोबारा सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, तहसील परिसर में बैठने वाले एक टाइपिस्ट की मां झांसी में उपचार के दौरान कोरोना पॉजिटिव मिली। महामंत्री अजय व्यास ने तहसील व कचहरी परिसर को सैनिटाइज कराया है। उधर, नौगांव में तैनात कस्बा निवासी एक डॉक्टर के भी कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिल रही है। एसडीएम अशोक कुमार ने कहा कि उक्त दोनों मामलों की जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed