फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two trucks broke down on the Betwa Bridge, causing a 20-km traffic jam and leaving an ambulance stranded for two hours.

Hamirpur News: बेतवा पुल पर दो ट्रक खराब होने से लगा 20 किमी लंबा जाम, दो घंटे फंसी रही एंबुलेंस

Thu, 09 Oct 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 09 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two trucks broke down on the Betwa Bridge, causing a 20-km traffic jam and leaving an ambulance stranded for two hours.
फोटो 08 एचएएमपी 32= कानपुर-सागर हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : katra news
हमीरपुर। बेतवा पुल पर ट्रक खराब होने से बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे कानपुर-सागर हाईवे पर 20 किमी लंबा जाम लग गया। इससे भारी व हल्के वाहनों के साथ एंबुलेंस व स्कूल बस फंसी रहीं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने किसी तरह वाहनों को आड़ा तिरछा कराकर बाहर निकाला। इधर देर रात तक भरुआ सुमेरपुर से सजेती तक छोटे-बड़े सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस मशक्कत करती रही। देर रात 10 बजे जाम खुल सका।
विज्ञापन


बेतवा पुल पर बुधवार दोपहर एक ट्रक की बैटरी खराब हो गई। इससे वह पुल पर ही बंद हो गया। इस दौरान उसे ओवरटेक कर निकल रहे दूसरे ट्रक का डीजल खत्म हो जाने से रास्ता पूरी तरह जाम हो गया। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने किसी तरह दोनों ट्रकों को हटवाया। लेकिन सड़क पर आड़ा-तिरछा खड़े वाहनों के चलते यातायात रेंगता नजर आया। इससे जहां मरीज को ले जा रही एंबुलेंस जाम में फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूल बस भी जाम में फंसी नजर आई। दो घंटे तक बच्चे और एंबुलेंस जाम में फंसी रहीं। उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। वहीं बसों में बैठे यात्री पैदल ही अपने गंतव्य के लिए जाते दिखे। धीरे-धीरे कुंडौरा गांव से लेकर सजेती के पहले तक 20 किमी में वाहनों की लाइनें लगी रहीं।

--------------



बीमार बेटे को ले जा रहे माता-पिता दिखे परेशान



- महोबा जनपद के खरेला कस्बा निवासी प्रदीप ने बताया कि उनके बेटा पीयूष (6) कई दिनों से बीमार चल रहा है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। वह दो घंटे से जाम में फंसे हैं। बहुत उलझन हो रही है। सरकार को जाम से निजात दिलाने के लिए स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए।



--------------------

गर्मी से परेशान दिखे बस में बैठे बच्चे





- मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की बस जाम में फंस गई। बस चालक पप्पू ने बताया कि बरीपाल, बीबीपुर, लहुरीमऊ व मौहर आदि के बच्चों को छोड़ने जा रहे थे। जाम में एक घंटे से फंसे है। धूप में बस में बैठे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

-------------------



बंदी को लिए साधन तलाशते दिखे पुलिस कर्मी

- मुख्यालय के लक्ष्मीबाई तिराहे पर कानपुर जाने के लिए बंदी के साथ मौजूद पुलिसकर्मी वाहन की तलाश करते नजर आए। पुलिस कर्मियों ने बताया कि वह पेशी पर बंदी को लेकर कानपुर से हमीरपुर आए थे। जाम के चलते कोई सुरक्षित साधन नहीं मिल रहा।



- एक ट्रक का डीजल खतम होने से वह बेतवा पुल पर खड़ा हो गया। वहीं, दूसरे ट्रक की बैटरी खराब होने से जाम लग गया। ट्रकों को हटवा जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। आड़ा तिरछा वाहन लगाने से समस्या ज्यादा बढ़ गई है। जल्द ही आवागमन सामान्य हो जाएगा।




-शाहरुख खान, यातायात सीओ।

फोटो 08 एचएएमपी 32= कानपुर-सागर हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

फोटो 08 एचएएमपी 32= कानपुर-सागर हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद- फोटो : katra news

फोटो 08 एचएएमपी 32= कानपुर-सागर हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

फोटो 08 एचएएमपी 32= कानपुर-सागर हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद- फोटो : katra news

फोटो 08 एचएएमपी 32= कानपुर-सागर हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

फोटो 08 एचएएमपी 32= कानपुर-सागर हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed