Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two people, including a sanitation worker, died in a head-on collision between two bikes.

Hamirpur News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, सफाई कर्मी समेत दो की मौत

Tue, 14 Apr 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a sanitation worker, died in a head-on collision between two bikes.
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र में चंडौत व धंगवा गांव के बीच गल्ला मंडी के पास सोमवार रात करीब 10:15 बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में सफाईकर्मी समेत दो की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




चंडौत निवासी ऋषि (30) अपने साथी रवि (27) के साथ बाइक से सरीला जा रहे थे। इसी दौरान सरीला निवासी राहुल (28) अपने साथी रामू (25) और जितेंद्र (30) के साथ जालौन जिले के कहटा गांव में कुआँ पूजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। धंगवा और चंडौत गांव के बीच गल्ला मंडी के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी पांचों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




हादसे में ऋषि पुत्र महेश (30) निवासी चंडौत और राहुल पुत्र माताप्रसाद (28) निवासी सरीला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि राहुल नगर पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था। घायलों में रवि पुत्र श्रीपाल (27) निवासी चंडौत, रामू पुत्र रामबाबू (25) निवासी सरीला और जितेंद्र पुत्र रामपाल (30) शामिल हैं। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर जरिया थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला पहुंचाया। यहां डॉ. प्रियंक मिश्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed