{"_id":"6925f3440edeaef53f033707","slug":"two-factions-of-kinnars-crowd-in-dispute-over-taking-neg-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-132922-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नेग लेने के विवाद में किन्नरों के दो गुट भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नेग लेने के विवाद में किन्नरों के दो गुट भिड़े
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। मांगलिक कार्यक्रमों में नेग वसूलने के विवाद में किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने दूसरे पक्ष को थाने बुलाकर मामले का निपटारा कराया।
कस्बे में अफसाना गुरु के नेतृत्व में किन्नर मांगलिक कार्यक्रमों में नेग की वसूली करते हैं। किन्नरों ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों से देवगांव मार्ग में रहने वाली किन्नर अंजलि चोरी छुपे रात में शादी समारोह से वसूली करके गायब हो जाती थी। सोमवार की रात कुछ किन्नरों ने इसको शादी समारोह में नेग लेते पकड़ लिया।
जमकर हंगामा किया। शादी समारोह में लोगों ने दोनों गुटों को समझाकर शांत करा दिया। सुबह अफसाना कुछ किन्नरों के साथ थाने पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अफसाना की शिकायत पर अंजलि को थाने बुलाया। इसके साथ बांदा के किन्नर भी थाने पहुंचे। पुलिस ने प्रकरण का थाने में सुलह समझौता करा दिया