{"_id":"6abab3f0090472b46705e3e6","slug":"two-electricity-poles-knocked-down-villagers-demand-action-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145656-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दो बिजली खंभे तोड़े, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दो बिजली खंभे तोड़े, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। कस्बा थाना क्षेत्र के मसगांव गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के दो खंभे तोड़ने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने थाना मुस्करा और विद्युत उपकेंद्र में प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार मसगांव से दर्शन बाबा डेरा की ओर जाने वाली 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के तीन खंभे लगे हैं। इसी लाइन से डेरा में रखे ट्रांसफार्मर को बिजली आपूर्ति होती है। आरोप है कि लाइन के नीचे खेत होने के कारण कुछ लोगों ने दो विद्युत खंभे तोड़ दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने खंभे तोड़ते हुए कहा कि उनकी अनुमति के बिना खेत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन निकाली गई है जिससे खतरा बना हुआ है।
गांव के अमर सिंह, शुभम, धीरेंद्र सिंह, भूपेंद्र, महेंद्र, छत्रपाल, अर्पित, विनय, मुकेश समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र और थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी सुधीर चौरसिया ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।