{"_id":"7f32d6d7b5bae1287bb3902c8200bfc9","slug":"two-dengue-patients-met-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो डेंगू रोगी मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो डेंगू रोगी मिले
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बिदोखर पुरई गांव में डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। दो युवकों के डेंगू से पीड़ित होने पर उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम के तमाम प्रयास नाकाफी साबित हुए हैं।
गौरतलब है कि बिदोखर पुरई गांव में डेंगू फैलने की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप कर इलाज शुरू किया और मरीजों की स्लाइड बनाकर उन्हें जांच के लिए भेजा। जिसमें सिर्फ तीन लोगों को मलेरिया होने की पुष्टि हुई।
उधर, पंचायत विभाग भी डेंगू की बीमारी फैलने से साफ-सफाई में जुट गया, लेकिन दो दिन बाद ही स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कैंप खत्म कर वापस लौट गए, जिसके बाद दो लोग डेंगू की चपेट में आ गए। जिसमें मंगल सिंह (25) व आशकुमार (20) शामिल हैं। जिन्हें इलाज के लिए कानपुर के हैलट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं, एक महिला की डेंगू से मौत भी हो चुकी है। अभी तक क्षेत्र में चार लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग प्रभावित क्षेत्रों में फागिंग व दवा छिड़काव का दावा कर रहा है लेकिन लोगों को इसका लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। मच्छरों का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है। सीएमओ आरएस सोनी का कहना है कि जो व्यवस्थाएं हैं, उसी के आधार पर इलाज किया जा रहा है।