फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tubewell of Bhulsi village stalled, farmers worried for irrigation

Hamirpur News: भुलसी गांव का नलकूप ठप, सिंचाई के लिए किसान परेशान

Thu, 03 Aug 2023 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tubewell of Bhulsi village stalled, farmers worried for irrigation
मौदहा (हमीरपुर)। भुलसी गांव स्थित सरकारी नलकूप संख्या 86 की मोटर करीब एक माह से खराब है। खेतों में खड़ी फसलों को पानी नहीं मिल पा रहा है। खेतों में बोई धान की बेड़ सूखने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

भुलसी गांव में 86 नंबर सरकारी नलकूप का मोटर पिछले एक महीने से खराब है। नलकूप क्षेत्र में आने वाले दर्जनों किसानों की धान की फसलें सूख रही हैं। पानी न मिलने से धान की बेड़ पीली पड़कर सूखने लगी है। किसान पतरिया सिंह, संतोष सिंह, पुन्नू सिंह, राजू सिंह आदि किसानों ने बताया है कि एक माह से नलकूप की मोटर फुंकी पड़ी है। पानी न मिलने से पौध पीली पड़कर सूखने लगी है। बताया कि कुछ दिन पूर्व विभाग ने एक मोटर डाली थी, जो एक दिन भी नहीं चल सकी और खराब हो गई। अधिशासी अभियंता नलकूप अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मोटर पंप भेज दिया गया है। आज राज्यपाल के दौरे के कारण बोरिंग नहीं हो सकी है। शुक्रवार को नलकूप चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed