फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Truck hits cousins, one dead

Hamirpur News: ट्रक ने ममेरे भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

Tue, 08 Oct 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 08 Oct 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Truck hits cousins, one dead
मौदहा(हमीरपुर)। कानपुर-सागर हाईवे पर गहबरा चौकी के पास कबरई की तरफ जा रहे ट्रक ने ममेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक दोनों को घसीटते हुए ले गया। जिसमें एक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसे मौदहा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शाम 7 बजे परिजनों ने घटना को लेकर आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और एक करोड़ मुआवजा और डिवाइडर बनाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया है।
विज्ञापन


जनपद बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी जयकरण (28) अपने मामा के गांव चमरखन्ना में खेती किए था। फसल की देखभाल के लिए सोमवार शाम को करीब 5.30 बजे बस से गहबरा चौकी के पास उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने मामा के बेटे चमरखन्ना निवासी पंकज यादव (30) को फोन कर लेने के लिए बुलाया। मौके पर पंकज पहुंच गया। दोनों वहां खड़े थे। इसी दौरान कबरई की तरफ जा रहा अनियंत्रित ट्रक दोनों को टक्कर मारते हुए खड्ड में जा गिरा। ट्रक चालक बाइक सहित दोनों को 20 मीटर तक घिसटता हुआ ले गया।


बारिश के चलते मिट्टी से सड़क किनारे पड़ी मिट्टी से दोनों सन गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत दोनों को बाहर निकाला। सीओ आशीष यादव ने बताया कि पंकज की मौत हो गई।
जबकि जयकरण घायल है उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यातायात बहाल करा दिया गया है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। ्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed