फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Truck collision killed the brother, cousin fuckin serious

ट्रक की टक्कर से जीजा की मौत, चचेरा साला गंभीर

Wed, 22 Jun 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 22 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Truck collision killed the brother, cousin fuckin serious
नंगल में हादसा, हिमाचल के उना निवासी दंपति की मौत। - फोटो : amar ujala

भरुआसुमेरपुर। नेशनल हाइवे में पेट्रोल पंप के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत हो गई और उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने की वजह से दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी थी।

विज्ञापन


बिवांर थानाक्षेत्र के कल्ला धनपुरा गांव निवासी राजकरन प्रजापति (20) की ससुराल सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पंधरी गांव में है। मंगलवार की शाम राजकरन अपने चचेरे साले पंधरी निवासी रामकृपाल (32) के साथ बिना हेलमेट लगाए बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से कानपुर नगर के घाटमपुर गए थे।
विज्ञापन


जहां से वापस होते समय हाइवे में मंडी समिति के सामने स्थित पेट्रोल पंप के निकट कबरई की ओर जा रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोगसड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने 108 एंबुलेंस सेवा को फोन घटना की जानकारी दी जिसपर एंबुलेंस कर्मियों ने घायलाें को एंबुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान राजकरन की मौत हो गई।


कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल स्थित मोरचरी हाउस में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed