फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Travel by bike without a helmet , the student life

बिना हेलमेट बाइक से सफर करते छात्र की गई जान

Fri, 26 Feb 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर Updated Fri, 26 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Travel by bike without a helmet , the student life
हेलमेट लगाए बिना बाइक से कोचिंग आ रहे छात्र को बेतवा ब्रिज पर सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर गांव में अपनी बहन के यहां रह कर महोबा जनपद के टिकरी निवासी धीरेंद्र निषाद (25) पुत्र रामरतन निषाद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा में पढ़ाई कर रहा था। वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। गुरुवार की शाम करीब 6.30 बजे धीरेंद्र बिना हेलमेट के बाइक में सवार होकर कोचिंग पढ़ने मुख्यालय के लिए निकला।
विज्ञापन


अभी वह बेतवा ब्रिज के ऊपर पहुंचा ही था तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी और भाग निकला। टक्कर लगने के बाद धीरेंद्र खून से लथपथ होकर सड़क पर जा गिरा और सिर से अधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोरचरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बहनोई राकेश ने बताया कि उसका साला कोचिंग करने रोज की तरह जा रहा था। तभी हादसा हुआ। बताया कि चार भाइयों में से धीरेंद्र दूसरे नंबर का है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया है। कोतवाली के एसएसआई जीएस दुबे ने बताया कि मृतक अपने बहनोई राकेश निवासी कलौलीतीर की बाइक लेकर पढ़ने मुख्यालय आ रहा था। अगर हेलमेट लगाए होता तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed