{"_id":"573cb23e4f1c1b7406ac742b","slug":"transformer-hit-by-two-trucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों की चपेट में आया ट्रांसफार्मर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों की चपेट में आया ट्रांसफार्मर
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
Updated Wed, 18 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
एचएएमपी 10 ट्रक में फंसे ट्रांसफार्मर को निकालते विद्युत कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। इससे दो बिजली के खंभों पर रखा ट्रांसफार्मर भी गिर गया। इसकी वजह से सिचौली व नायकपुरवा इलाके की बिजली गुल हो गई। अब बिजली बहाल होने में कई दिन लग जाएंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग में महोबा की ओर एक पेट्रोल पंप के निकट दो ट्रक खड़े थे। एक ट्रक अपने आम स्टार्ट होकर गिट्टी से भरे ट्रक से भिड़ गया। दोनों ट्रकों की चपेट में दो पोल पर रखा ट्रांसफार्मर आ गया। इसे दोनों पोल समेत ट्रांसफार्मर धराशाई हो गया। इससे बिजली व्यवस्था ठप हो गई।
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ट्रकों की वीडियोग्राफी करा ली गई है। ट्रक चालक अगर ट्रांसफार्मर और पोलों की क्षति का पैसा नहीं देते तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल इस इलाके की बिजली बहाली अभी तक नहीं हो सकी। भीषण गर्मी के बीच सिचौली, नायकपुरवा के लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन