फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Traffic to be diverted starting the 16th due to underpass construction

Hamirpur News: अंडरपास निर्माण के चलते 16 से बदलेगा यातायात

Fri, 16 Oct 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Traffic to be diverted starting the 16th due to underpass construction
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। खैरार-भीमसेन रेल सेक्शन के अंतर्गत भरुआ सुमेरपुर-यमुना मार्ग पर स्थित समपार संख्या एस-39 पर अंडरपास निर्माण कार्य 16 अक्तूबर से शुरू होगा। इसके चलते इस मार्ग पर यातायात का रूट डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


रेल प्रशासन के अनुसार हमीरपुर जिले में समपार संख्या एस-39 (किमी 1363/9-10) के स्थान पर अंडरपास का निर्माण प्रस्तावित है। निर्माण कार्य 16 अक्तूबर से शुरू करने की योजना है। इसके चलते उक्त समपार से सड़क यातायात का आवागमन अग्रिम आदेश तक बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में पास के समपार संख्या एस-37 और एस-40 से होकर गुजरना होगा। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नवनिर्मित अंडरपास से सड़क यातायात पहले की तरह नियमित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed