फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Traders will not allow BJP government to be formed- State General Secretary

व्यापारी नहीं बनने देंगे भाजपा की सरकार- प्रदेश महासचिव

Sat, 14 Aug 2021 07:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Traders will not allow BJP government to be formed- State General Secretary
हमीरपुर। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव और मंडल पर्यवेक्षक अभिमन्यु गुप्ता का व्यापारियों ने स्वागत किया। वे व्यापार सभा के विस्तार व समीक्षा कार्यक्रमों में शामिल हुए।
विज्ञापन

सपा कार्यालय में प्रदेश महासचिव ने कई व्यापारियों को जोड़कर जिम्मेदारियां सौंपी। जिले की दोनों विधानसभा सीटों की समीक्षा की। कहा कि प्रदेश के व्यापारी किसी भी हाल में भाजपा की सरकार नहीं बनने देंगे। व्यापारी पूर्ण रूप से मान चुके हैं कि उनका सम्मान सपा सरकार में ही सुरक्षित है। कहा नोटबंदी, जीएसटी, अपराध, इंस्पेक्टरराज, उत्पीड़न, महंगाई, पेट्रोल-
विज्ञापन

डीजल मूल्यवृद्धि, महंगी बिजली, बगैर मदद की लॉकडाउन, भ्रष्टाचार आदि से व्यापारी समाज पीड़ित है। भाजपा से व्यापारियों को कोई राहत नहीं मिली है। बताया कि 17 सितंबर को मंडल का व्यापारी सम्मेलन होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा व विधायक संजय गर्ग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए पदाधिकारियों व सदस्यों को संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष राज बहादुर पाल, राजकुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, राम सेवक साहू, पंकज गुप्ता, पूर्व विधायक डॉ. अंब्रेश कुमारी, अमित गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, रवि गुप्ता, राजकरण पाल, राजेश सविता, सलीम सिद्दीकी, विवेक कुमार यादव, शिवा यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed