{"_id":"8bde7422676cf618d145ea02f6fb7d22","slug":"traders-showing-anger-due-to-increase-in-crime-rate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का खुलासा न होने से व्यापारी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का खुलासा न होने से व्यापारी नाराज
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
Updated Mon, 09 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह पूर्व किराना व्यापारी के यहां हुई लाखों की चोरी का खुलासा न होने से आक्त्रसेशित व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने कोतवाली पहुंच पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन एसआई को सौंपा। उन्होंने घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
कसबे के चरखारी रोड पर 3 मार्च की रात चोरों ने एक किराने की दुकान से ढाई लाख रुपये का माल पार कर दिया था। तब सीओ और कोतवाल ने तीन दिन में चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस खाली हाथ ही है। जिससे आक्रोशित उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल के नेतृत्व में कसबे के सैकड़ों व्यापारी सोमवार को कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने नगर में हो रही चोरियों व पुलिस की निष्क्त्रिस्यता के संबंध में पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन उपनिरीक्षक सुनील सिंह को सौंपा। जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। काशीप्रसाद गुप्ता, शिवप्रकाश गुप्ता, रामगोपाल, रामकुमार, पवन कुमार, नरेश अग्रवाल, परवेज खां, सोनू महाराज, राकेश कुमार, आकाश पालीवाल, नीरज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन